सीखने के लिए मैंने हर जख्म सींचे हैं, पढ़ना है दर्द मेरा तो सब लिंक नीचे हैं

गुरुवार, सितंबर 12, 2019

इन्टरनेट पर मिलने वाली धमकियाँ

आज इन्टरनेट से लोगो का डाटा चुराने का खेल तेज हो गया है. इसमें डाटा को हैक करो और सामने वाले का सारा डाटा ले लो. फोटो, वीडियो, कैरियर से सम्बंधित डाक्यूमेंट्स, बैंक जानकारी और भी बहुत कुछ.
हाल ही में मेरे rediffmail पर भी ऐसे ही एक ईमेल आया.
इसमें धमकी भरे लफ्जों भी लिखा था की हमारे पास तुम्हारा पासवर्ड है, और हमने तुम्हारा सारा डेटा चुरा लिया है. 
मैंने ईमेल में अपना पासवर्ड देखा जो इसी ईमेल का तो मेरे तो होश ही उड़ गये.
मेरे करियर के कागजात, यादगार फोटो, समय समय पर बनाए वीडियो और न जाने कितनी वेबसाइट के जॉब के फॉर्म और उनके पासवर्ड. मुझसे 1200 डॉलर मांगे गये जो किसी बिटकॉइन जैसी चीज को खरीदने पर ट्रान्सफर किये जाते. ये ईमेल मुझे 27 अगस्त 2019 से 2 सितम्बर 2019 तक आये. मैंने तुरंत अगले दिन ही ई-एफ0आई0आर० दर्ज कराई.  हालांकि मुझे फिर 3 सितम्बर को भी मेल आये. 

मैंने कुछ सावधानिय बरती -
1. सबसे पहले अपने ईमेल का पासवर्ड बदल दिया.
2. कंप्यूटर फॉरमेट कर दिया. 
3. हाल ही में जितने नये एप्लीकेशन डाउनलोड किये वे सब हटा दिए और कुछ समय बाद या कई एप दोबारा डाउनलोड ही नहीं किये. 
4 इन्टरनेट हिस्ट्री डिलीट कर दी. जैसे ब्राउज़र में सेव होने वाली हिस्ट्री आदि.
5 जॉब या अन्य फॉर्म के आई0डी0 या पासवर्ड सब बदल दिए.
6 बेहतरीन एंटीवायरस का इस्तेमाल और मजबूती से शुरू किया. 

और भी बहुत कुछ किया.
.
दोस्तों इन्टरनेट दुनिया के लिए बहुत लाभदायक है, लेकिन इसी इन्टरनेट में एक और दुनिया है, जिनका काम हिंसा फैलाना, चोरी, धमकियाँ देना और गलत तरीके से पैसा कमाना है, कुछ गन्दी मानसिकता के लोग भी इन्टरनेट पर सक्रिय होते हैं, जो कोई लाभ नहीं लेते न पैसा कमाते हैं, उनका काम सिर्फ और सिर्फ समाज को परेशान करना होता है. वे समाज को नुक्सान पहुचाते हैं,

और अंत में -
इतना ही कहना चाहूँगा. हम एक ब्रह्माण्ड में अकेले हैं और हमारी पृथ्वी एकमात्र स्थान है, जहाँ दुनिया बसी है, जहा जीव जंतु मानव हैं.
इस दुनिया को अच्छी दुनिया बनाए. किसी को दुःख न दें. किसी का चोट न पहुंचाएं. और अपनी बुद्धि या शक्ति का प्रदर्शन करना ही है तो अपनी टक्कर उसे दें जो इस खूबसूरत दुनिया को बर्बाद करने में लगे हैं. 

नीचे धमकी भरे ईमेल की कॉपी और अखबारों में प्रकाशित खबरें.- 





मंगलवार, जुलाई 30, 2019

अस्थायी नौकरी

"गेस्ट फेकल्टी" "कॉन्टेक्ट बेसिस" "संविदा" ये स्थाई नौकरी नहीं होती। क्योंकि
सरकार जानती है स्थाई शिक्षक वो परफॉर्मेंस नहीं दे पा रहे जो ये वर्ग दे रहा है। सरकार ये भी जानती है कि यदि इन्हें स्थाई कर दिया तो वही परफॉर्मेंस मिलेगा जो स्थाई से मिल रहा है, ऐसे में इस तरह के अस्थाई शिक्षण व्यवस्था से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कायम है।
सरकार से ये मांग है कि इन वर्ग के अस्थाई शिक्षकों को भी पूरी सैलरी दी जाय। ताकि इनके परफॉर्मेंस के अनुसार कुछ तो आमदनी हो।
हालांकि कुछ स्थाई शिक्षक भी बेहद सराहनीय काम कर रहे हैं पर ये गिनती बहुत कम है। इसीलिए सरकार ने एक नया तरीका अपनाया। वो है अस्थायी नौकरी की नीति का। शिक्षक मेहनत से इसीलिए पढ़ाते हैं कि अगली बार भी उन्हें पढ़ाने के लिए रख लिया जाय।
मतलब लालच में मेहनत है। अगर स्थाई हो गए और नौकरी जाने का खतरा ही न रहे तो पढ़ाने के प्रति रुचि कम या फिर आना कानी। ऐसे में सरकार पुरानों को तो हटा नहीं सकती तो क्या किया जाय?
बस यहीं से ये अवधारणा आयी कि "गेस्ट फेकल्टी" "कॉन्टेक्ट बेसिस" "संविदा" पर अस्थाई शिक्षक रखो और अच्छी शिक्षा की संभावना पैदा की जाय।
हालांकि ये भी 100% धनात्मक नहीं है क्योंकि भ्रष्टाचार ने इस अवधारणा को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है। अब सरकार को कुछ और सोचना होगा।

गुरुवार, मार्च 28, 2019

गलतियों का अम्बार मेरा है

लोगों ने समझ ली बुलंदी है मेरी, इन्हें क्या पता ये गलतियों का अम्बार मेरा है.
-बृजेन्द्र कुमार वर्मा

मंगलवार, मार्च 12, 2019

अनुभव


बड़ी अजीब बात है इस जिन्दगी की भी.... जो ईमानदार है वही दुखी भी ज्यादा रहता है और बीमार भी. इससे एक बात समझ आती है कि जब आप समाज, दुनिया, लोगो के अच्छे बुरे की चिंता करने लगते हैं और सोचने लगते हैं तो प्रकृति आपके शरीर में परिवर्तन लाने लगती है, शरीर कमजोर, बीमार होने लगता है उम्र से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं और मानसिक दबाव बढ़ने लगता है. इधर सामाजिक रूप से आप अलग थलग पड़ने लगते हैं क्यूंकि आपकी विचारधारा अपना अपना सोचने वालों से बहुत अलग होती है, एक फड आपका विरोधी भी होने लगता है. कोई उस पर हंसने लगता है तो कोई उसे पागल कहने लगता है. मानसिक संतुलन की बातें कही जाने लगती हैं. लेकिन.... जब वही व्यक्ति अपने उद्देश्य में सफल होने लगता है, लोगों को उसकी बातें समझ आने लगती है, तो वही व्यक्ति समाज के लिए विशेष बनने लगता है. धीरे धीरे एक समय ऐसा आता है कि लोग उसका उदाहरण देने लगते हैं. लेकिन फिर वही बात आती है, प्रकृति उसे शारीरिक रूप से बहुत तोड़ चुकी होती है. लोग एक तरफ उस व्यक्ति से आस रखने लगते हैं और दूसरी तरफ वो शारीरिक रूप से कमजोर होने लगता है. बस यही वो प्रक्रिया है जब फिर से वो असहाय बन जाता है. विरोधाभास यहाँ भी है, जो समाज का मार्गदर्शक बन कर उभरने वाला हो गया हो, वो असहाय कैसे? इस प्रक्रिया को समझना ही जिन्दगी कहते हैं और दूसरे को समझाना जिदगी का अनुभव.

मंगलवार, सितंबर 18, 2018

हिंदी दिवस।

हिंदी दिवस।
जब तक हिंदी में शोध नहीं लिखे जाएंगे तब तक हिंदी कमजोर रहेगी।
विभिन्न विभागों में हिंदी में काम शुरू करना होगा।
हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट हिंदी में काम शुरू हो जाय तो वैश्विक भाषा बनने में अधिक समय नहीं लगेगा। भारत में विभिन्न भाषाएं हैं। ऐसे में एक का प्रमुख बन जाना भी बहस और विवाद को जन्म देता है। गलत ये है कि भाषा को लेकर राजनीति की जाय। भाषाएं प्राकृतिक सम्पदाओं की तरह हैं इन पर अधिकार जमाना किसी विशेष वर्ग का ठीक नहीं।

शुक्रवार, अगस्त 24, 2018

जा तुझे माफ़ करता हूँ

तू थक गया मुझे बर्बाद करने में,
देख सब्र मेरा, जा तुझे माफ़ करता हूँ.


रूह का माहौल कैसा है

तारीख - 24-08-2018
क्यों पूछते हैं होंठ तेरे हाल कैसा है,
ये पूछ मेरी रूह का माहौल कैसा है.

कब तक तेरी जुल्फें बनायेंगी ग़ुलाम तेरा 
क्यों आखिर तेरे हुस्न का कमाल ऐसा है. 
-बृजेन्द्र कुमार वर्मा

ग्रामीणों की जरूरत बनता मोबाइल फोन

हमारा ब्लॉग "ग्रामीण प्रत्रकारिता" पर प्रकशित लेख का अंश 
(ब्लॉग ग्रामीण विकास के लिए समर्पित है. सभी सम्माननीय पाठकों का स्वागत है.)

"...... किसान, मजदूर, सब्जी विक्रेता, दुकानदार, दूध विक्रेता आदि गांव से शहर सामान लेने आते हैं अथवा अपना सामान बेचने जाते हैं. इसमें मोबाइल फोन अहम भूमिका निभाने लगा है। किसान का ही उदाहरण ले लिया जाए तो पता चलेगा कि पुराने समय में किसान शहर में अपनी फसल बेचने बैलगाड़ी या ट्रेक्टर से जाता था। यदि भाव कम भी है तो मजबूरन बेचना पड़ता था, क्योंकि वापस ले जाने में भी खर्चा होता था। लेकिन मोबाइल फोन आने के बाद ऐसा नहीं है। अब किसान पहले ही मोबाइल फोन से कॉल करके फसल का भाव अथवा बिक्री कीमत पता कर लेते हैं, यदि लाभ होता है तो उसके बाद ही शहर जाते हैं अथवा भाव गिर जाने पर वे ..."

पूर्ण लेख के लिए लिंक- 
https://grameenpatrakarita.wordpress.com/2018/08/24/%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A3%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%9C%E0%A4%B0%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A4%A4-%E0%A4%AC%E0%A4%A8%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%AE/

शनिवार, अगस्त 18, 2018

पापा

15 अगस्त 2018
-बृजेन्द्र कुमार वर्मा.


लिया गोदी मुझे सबने, दिया प्यार मनचाहा,
हंसी साथ में तेरे, तो लगा और बात है.

मिली पप्पी, कभी झप्पी, कभी पारी मुझे घर में,
रही पास में तेरे, तो लगा और बात है.

पड़ी पीली, कभी लाली, कभी पपड़ी पड़ी सर में,
रोई कांधों पे तेरे, तो लगा और बात है.

खेली संग में उसके, जिसके बसी मन में,
खेली गोद में तेरे, तो लगा और बात है. 
-बृजेन्द्र कुमार वर्मा

बुधवार, अगस्त 15, 2018

सवार मेरी नाव के

रचना- 15 अगस्त 2018
द्वारा- बृजेन्द्र कुमार वर्मा 
कसीदे गढ़े जाते थे कभी, परिवार की शान के,
आग लगा के जा रहा मुसाफिर सीना तान के.

जब भी मिला वक्त, कुरेदे छाले हर एक पावं के,
और सारे झेल गया जोखिम हर एक दावं के.

लुटेरा जा रहा लूट के धन भी, मन भी, तन... भी,
कमाले ये, खड़े देख रहे सवार मेरी नाव के.
-बृजेन्द्र कुमार वर्मा