सीखने के लिए मैंने हर जख्म सींचे हैं, पढ़ना है दर्द मेरा तो सब लिंक नीचे हैं

बुधवार, जून 06, 2018

चोरों का प्रदेश बन रहा है उत्तर प्रदेश।

6-6-2018, 10.33 PM

मेरी आप बीती।

मैं ट्रैन चंडीगढ़ एक्सप्रेस (लखनऊ स्टेशन )में बैठा हूँ। रात के 10.33 PM की घटना है।
RAC शीट no 7 जो गेट के बिल्कुल बगल में है।
जैसे ही ट्रेन चली वैसे ही एक लड़के ने मेरा मोबाइल छीनने की कोशिश की।
मैंने अपना मोबाइल  दबा लिया और मेरा मोबाइल बच गया वरना आज मोबाइल चला जाता।

उत्तर प्रदेश में सेकड़ो  स्टेशन होंगे, हर दिन , हर स्टेशन पर, हर ट्रैन में न जाने कितने मोबाइल, पावर बैंक, लैपटॉप और न जाने क्या क्या चोरी होता होगा। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं।
क्या स्टेशन के लोग भी इस तरह के कृत्यों में शामिल होते हैं??? क्या ऐसी संभावना सही हो सकती है??

मैंने खिड़की में से झाँका तो देखा लड़का जवान था।
लगभग 20-22 साल का होगा।
उस समय तो गुस्सा आया ट्रैन चल रही थी इसलिए कुछ कर भी नहीं पाया।
बाद में इस उत्तर प्रदेश के बेरोजगारों पर तरस आने लगा।
गाय, पिशाब, मुसलमान, लव जिहाद , जिन्ना, दलित और न जाने फालतू के विषयों ने मेरे उत्तर प्रदेश को क्या बना दिया।
.
काश ये सरकार रोजगार के बारे में सोचती।